Wednesday, February 27, 2013

सेंसेक्स 137 अंक चढ़ा, 5797 पर बंद निफ्टी:

अर्थव्यवस्था के हालात सुधरने और कर्ज सस्ता होने की उम्मीद से बाजार में जोश आया। सेंसेक्स 137 अंक चढ़कर 19152 और निफ्टी 35 अंक चढ़कर 5797 पर बंद हुए।

दिग्गजों के साथ-साथ मझौले शेयरों में भी खरीदारी लौटी। निफ्टी मिडकैप 1 फीसदी चढ़ा। हालांकि, चुनिंदा मिडकैप शेयरों की पिटाई जारी रही। बीएसई स्मॉलकैप 0.2 फीसदी मजबूत हुआ।

कैपिटल गुड्स शेयर 2.5 फीसदी और रियल्टी शेयर 2 फीसदी उछले। ऑयल एंड गैस, मेटल, एफएमसीजी, पावर, पीएसयू, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंक शेयर 1.2-0.8 फीसदी चढ़े। ऑटो शेयरों में 0.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।

आईटी शेयर 1 फीसदी टूटे। तकनीकी शेयरों में 0.25 फीसदी की गिरावट आई। हेल्थकेयर शेयरों में सुस्त कारोबार रहा।

बाजार की चाल

मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजार तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 125 अंक चढ़ा। हालांकि, अच्छी शुरुआत करने के बाद बाजार से जोश गायब होता नजर आया।

निफ्टी लाल निशान में फिसला और सेंसेक्स ने भी 19000 के नीचे का स्तर छुआ। छोटे और मझौले शेयरों में भी कमजोरी दिखी। सुबह 11 बजे के बाद बाजार संभलते नजर आए।

सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था में मजबूती लौटने की उम्मीद जताए जाने के बाद बाजारों का मूड सुधरा। इसके अलावा मार्च तक महंगाई कम होने के अनुमान से आरबीआई द्वारा दरें जल्द घटाए जाने की संभावना बढ़ने से बाजार उछले।

सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी 5800 के ऊपर पहुंचा। मिडकैप शेयर भी संभले। बाजारों के साथ-साथ रुपये पर भी सकात्मक असर दिखा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 के अहम स्तर के नीचे पहुंचा।

यूरोपीय बाजारों की मजबूत शुरुआत की वजह से घरेलू बाजारों में भी तेजी बढ़ती नजर आई। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़ा और निफ्टी में भी करीब 60 अंक की तेजी आई। निफ्टी मिडकैप 1 फीसदी चढ़ा।

हालांकि, दोपहर 2:30 बजे के बाद यूरोपीय बाजारों के मजबूती गंवाने के बाद घरेलू बाजार भी ऊपरी स्तरों से फिसले।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com


No comments:

Post a Comment