11 कर्मचारी यूनियनों के भारत बंद का आज देश के कई हिस्सों पर खासा असर पड़ा है। करीब 2.5 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के एक साथ हड़ताल पर जाने से बैंकिंग, इंश्योरेंस, टेलिकॉम, पोस्टल, ऑयल एंड गैस सेक्टर पर भारी असर पड़ा है।
आम आदमी को भी इस हड़ताल की भारी मार सहनी पड़ी है। सड़क से सरकारी बसें, टैक्सी, ऑटो गायब हैं। देश के कुछ हिस्सों में हिंसा की खबर भी है। हालांकि मुंबई में हड़ताल का खास असर देखने को नहीं मिला है। मुंबई में बेस्ट की बसें हड़ताल में शामिल नहीं है। साथ ही सड़कों पर टैक्सी, ऑटो भी चल रहे हैं।
एसोचैम के मुताबिक 2 दिन चलने वाली इस हड़ताल से 15,000-20,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। महंगाई, सरकारी कंपनियों में हिस्सा बेचने के विरोध, श्रम कानूनों को लागू करने और रोजगार बढ़ाने जैसी मांगें कर्मचारियों ने रखी हैं।
For more Information Plz log on to www.rpshares.com

No comments:
Post a Comment