Tuesday, March 12, 2013

रिलायंस के ऑयल,गैस ब्लॉक को मंजूरी मिली:

रक्षा मंत्रालय की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज को बड़ी राहत मिली है। रक्षा मंत्रालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के 8 ऑयल एंड गैस ब्लॉक्स को मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले कंपनी को केजी-डी6 ब्लॉक और एनईसी-26 में काम शुरू करने से रोक रखा था। लेकिन अब कंपनी कुछ शर्तों के साथ इन ब्लॉक्स में काम शुरू कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कंपनी के ब्लॉक्स नौसेना के कार्य क्षेत्र में आते थे जिसके चलने इस ब्लॉक्स में काम रोका गया था।

हालांकि ओएनजीसी और बीजी ग्रुप को रक्षा मंत्रालय से निराशा ही हाथ लगी है। मंत्रालय ने ओएनजीसी और बीजी ग्रुप के केजी ब्लॉक्स को नो गो एरिया में डाल दिया है। यानी फिलहाल कंपनियां इन ब्लॉक्स में काम शुरू नहीं कर सकती हैं।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com


No comments:

Post a Comment