Saturday, September 14, 2013

हफ्ते भर में सोना 8% गिरा, चांदी 50000 रु के नीचे





सोने और चांदी में तेज गिरावट आई है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना करीब 1.5 फीसदी गिरकर 29,500 रुपये के पास बंद हुआ। वहीं चांदी भी 1,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 50,000 रुपये के नीचे बंद हुई।

दरअसल अमेरिका में क्यूई3 वापस होने की उम्मीद से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। कॉमैक्स पर सोना 1,330 डॉलर के भी नीचे तक फिसल गया है। इसी गिरावट का असर घरेलू बाजारों पर पड़ा है। इस हफ्ते सोने में करीब 8 फीसदी और चांदी में करीब 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।


for more Information Plz log on to www.rpshares.com

No comments:

Post a Comment