Monday, February 25, 2013

सुस्ती पर बंद बाजार, चुनिंदा मिडकैप लुढ़के:

मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेत और रुपये के 54 के ऊपर पहुंचने के बावजूद बाजार में सुस्ती रही। चुनिंदा मिडकैप शेयरों में आई भारी गिरावट ने बाजार का मूड बिगाड़ा।

सेंसेक्स 15 अंक चढ़कर 19332 और निफ्टी 4 अंक चढ़कर 5855 पर बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 1.25 फीसदी टूटा। बीएसई स्मॉलकैप में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट आई।

आईटी शेयर 2 फीसदी और तकनीकी शेयर 1.25 फीसदी चढ़े। ऑटो शेयरों में 0.75 फीसदी की मजबूती आई। पावर और हेल्थकेयर शेयरों में सुस्ती रही।

रियल्टी शेयर 2.5 फीसदी टूटे। कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑयल एंड गैस और सरकारी कंपनियों के शेयरों में 1.5-1 फीसदी की गिरावट आई। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और बैंक शेयर 0.25 फीसदी कमजोर हुए।

बाजार की चाल

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने से घरेलू बाजार तेजी के साथ खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली बढ़ी और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले।

कारोबार के पहले घंटे में भारी उतार-चढ़ाव दिखाने के बाद बाजार संभले। सेंसेक्स-निफ्टी में 0.25 फीसदी की मजबूती दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.5-0.25 फीसदी की तेजी रही।

दोपहर को बाजार में अचानक बिकवाली का दबाव बढ़ गया और बाजार से लाल निशान में फिसले। सेंसेक्स करीब 80 अंक और निफ्टी 25 अंक गिरे।

बाजार का मूड खराब होने की पीछे की वजह थी मिडकैप शेयरों में आई भारी गिरावट। कोर एजुकेशन 60 फीसदी, वेल्स्पन कॉर्प 30 फीसदी, एबीजी शिपयार्ड 30 फीसदी लुढ़के।

दोपहर 1 बजे के बाद बाजार संभलते नजर आए। यूरोपीय बाजारों में तेजी की वजह से बाजार में जोश लौटा। सेंसेक्स 90 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 5875 के ऊपर पहुंचा। वहीं, मिडकैप में गिरावट कम होकर 1 फीसदी हुई।

लेकिन, बाजार में ज्यादा देर तक मजबूती बनी नहीं रही और बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले। कारोबार खत्म होते-होते बाजार में सुस्ती छाई।

For more Information Plz log on to www.rpshares.comमजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेत और रुपये के 54 के ऊपर पहुंचने के बावजूद बाजार में सुस्ती रही। चुनिंदा मिडकैप शेयरों में आई भारी गिरावट ने बाजार का मूड बिगाड़ा।

सेंसेक्स 15 अंक चढ़कर 19332 और निफ्टी 4 अंक चढ़कर 5855 पर बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 1.25 फीसदी टूटा। बीएसई स्मॉलकैप में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट आई।

आईटी शेयर 2 फीसदी और तकनीकी शेयर 1.25 फीसदी चढ़े। ऑटो शेयरों में 0.75 फीसदी की मजबूती आई। पावर और हेल्थकेयर शेयरों में सुस्ती रही।

रियल्टी शेयर 2.5 फीसदी टूटे। कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑयल एंड गैस और सरकारी कंपनियों के शेयरों में 1.5-1 फीसदी की गिरावट आई। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और बैंक शेयर 0.25 फीसदी कमजोर हुए।

बाजार की चाल

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने से घरेलू बाजार तेजी के साथ खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली बढ़ी और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले।

कारोबार के पहले घंटे में भारी उतार-चढ़ाव दिखाने के बाद बाजार संभले। सेंसेक्स-निफ्टी में 0.25 फीसदी की मजबूती दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.5-0.25 फीसदी की तेजी रही।

दोपहर को बाजार में अचानक बिकवाली का दबाव बढ़ गया और बाजार से लाल निशान में फिसले। सेंसेक्स करीब 80 अंक और निफ्टी 25 अंक गिरे।

बाजार का मूड खराब होने की पीछे की वजह थी मिडकैप शेयरों में आई भारी गिरावट। कोर एजुकेशन 60 फीसदी, वेल्स्पन कॉर्प 30 फीसदी, एबीजी शिपयार्ड 30 फीसदी लुढ़के।

दोपहर 1 बजे के बाद बाजार संभलते नजर आए। यूरोपीय बाजारों में तेजी की वजह से बाजार में जोश लौटा। सेंसेक्स 90 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 5875 के ऊपर पहुंचा। वहीं, मिडकैप में गिरावट कम होकर 1 फीसदी हुई।

लेकिन, बाजार में ज्यादा देर तक मजबूती बनी नहीं रही और बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले। कारोबार खत्म होते-होते बाजार में सुस्ती छाई।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com


No comments:

Post a Comment