Monday, March 11, 2013

व्यापार घाटा 25.4% घटकर 1492 करोड़ डॉलर:

इस साल फरवरी महीने में व्यापार घाटे में तेज गिरावट देखने को मिली है। महीने दर महीने आधार पर फरवरी में व्यापार घाटा 25.4 फीसदी घटकर 1,492 करोड़ डॉलर रहा। वहीं इस साल जनवरी महीने में व्यापार घाटा 2,000 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया था।

फरवरी में देश का आयात 9.5 फीसदी से ज्यादा घटकर 41.18 अरब डॉलर रहा। इस साल जनवरी में देश का निर्यात 45.58 अरब डॉलर रहा था। हालांकि साल दर साल आधार पर आयात में 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं फरवरी में देश का निर्यात 2.6 फीसदी बढ़कर 26.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस साल जनवरी में देश का निर्यात 25.59 अरब डॉलर रहा था। सालाना आधार पर फरवरी में निर्यात में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com


No comments:

Post a Comment