कमजोर अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से लगातार छठे दिन बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 55 अंक गिरकर 18737 और निफ्टी 11 अंक गिरकर 5648 पर बंद हुए।
मिडकैप शेयरों की पिटाई भी नहीं थमी। हालांकि, आज स्मॉलकैप शेयर ज्यादा टूटे। निफ्टी मिडकैप 0.25 फीसदी गिरा। बीएसई स्मॉलकैप में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई।
बाजार की चाल
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से साफ संकेत न मिलने की वजह से घरेलू बाजारों की शुरुआत मिली-जुली रही। खुलते ही बाजारों ने ऊपर का रुख किया। लेकिन, बाजार में मजबूती ज्यादादेर नहीं टिकी और बाजार फिसले।
एशियाई बाजारों में गिरावट बढ़ने का दबाव घरेलू बाजारों पर दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। मिडकैप शेयर 1 फीसदी टूटे।
सकारात्मक संकेतों के अभाव में दोपहर तक बाजार सीमित दायरे में घूमते नजर आए। यूरोपीय बाजारों के गिरावट पर खुलने से घरेलू बाजारों का मूड खराब हुआ।
दोपहर 2 बजे के बाद बाजार में अच्छी रिकवरी आई और सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में लौटे। हालांकि, आखिरी कारोबार में बाजार पर फिर से बिकवाली का दबाव आया।
For more Information Plz log on to www.rpshares.com

No comments:
Post a Comment