Tuesday, April 9, 2013

सेंसेक्स 219 अंक लुढ़का, 5490 पर बंद निफ्टी :

कारोबार के आखिरी घंटे में आई भारी गिरावट की वजह से बाजार 1.25 फीसदी तक टूटे। सितंबर 2012 के बाद पहली बार निफ्टी ने 5500 के नीचे का स्तर छुआ। सेंसेक्स 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा।

माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ने से बाजार घबराए। साथ ही, घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े अहम आंकड़ों के पहले भी बाजार में चिंता दिखी।

सेंसेक्स 219 अंक टूटकर 18219 और निफ्टी 52 अंक टूटकर 5490 पर बंद हुए। छोटे और मझौले शेयरों की भी पिटाई हुई। निफ्टी मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप शेयर 1 फीसदी टूटे।

बाजार की चाल

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से तेजी के संकेत मिलने की वजह से घरेलू बाजार मजबूती पर खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी बढ़ी। सेंसेक्स में 75 अंकों की तेजी आई।

शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाने के बाद बाजार पर थोड़ा दबाव दिखा। लेकिन, बाजार में जल्द जोश लौटा। सेंसेक्स 128 अंक चढ़ा और निफ्टी ने 5600 का अहम स्तर पार किया।

हालांकि, दोपहर 1 बजे के बाद बाजारों पर फिर से दबाव नजर आया। उत्तर कोरिया द्वारा सैलानियों को दक्षिण कोरिया छोड़ने की चेतावनी दिए जाने के बाद बाजार फिसले। लेकिन, इसका यूरोपीय बाजारों पर असर नहीं दिखा।

कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में गिरावट गहराई। निफ्टी 5500 के भी नीचे पहुंच गया। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा लुढ़का। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी पिटे।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com


No comments:

Post a Comment