Thursday, March 7, 2013

महिंद्रा एंड महिंद्रा में मजदूरों की हड़ताल खत्म:


महिंद्रा एंड महिंद्रा की नासिक यूनिट में टूल डाउन हड़ताल खत्म हो गई। यूनिट के कर्मचारियों का मैनेजमेंट के साथ समझौता हो गया है। हालांकि सैलरी के मुद्दे पर कर्मचारियों के साथ चर्चा जारी रहेगी। कंपनी के मुताबिक मैनेजमेंट और यूनियन 15 अप्रैल तक सैलरी पर अंतिम फैसला लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के नासिक यूनिट के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने की मांग घटाकर औसतन 20,000 रुपये कर दी है। इससे पहले कर्मचारियों ने औसतन 36,000 रुपये सैलरी बढ़ाने की मांग की थी। माना जा रहा है कि कर्मचारियों को 6 फरवरी से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com


No comments:

Post a Comment