लगातार दूसरे दिन बाजार में भारी गिरावट आई और बाजार 1.5 फीसदी से ज्यादा लुढ़के। निफ्टी 23 नवंबर 2012 के बाद पहली बार 5600 के अहम स्तर के नीचे फिसला।
सेंसेक्स 294 अंक टूटकर 18499 और निफ्टी 99 अंक टूटकर 5574 पर बंद हुए। छोटे और मझौले शेयरों की भी पिटाई हुई। निफ्टी मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप 2 फीसदी लुढ़के।
बाजार की चाल
कमजोर अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी और कारोबार के पहले ही घंटे में सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटा। निफ्टी 5600 के करीब पहुंचा।
दोपहर के कारोबार तक बाजार में गिरावट का रुझान जारी रहा। एशियाई बाजारों के संभलने से घरेलू बाजार का भी मूड थोड़ा सुधरता हुआ नजर आया। लेकिन, दोपहर 12:30 के बाद बाजार पर बिकवाली हावी हुई।
सेंसेक्स करीब 250 अंक लुढ़का और निफ्टी 5600 के स्तर के नीचे फिसल गया। यूरोपीय बाजारों की मिली-जुली शुरुआत भी घरेलू बाजारों के मूड को नहीं बदल पाई।
कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में गिरावट और गहराई। सेंसेक्स करीब 330 अंक लुढ़का। निफ्टी 5550 के स्तर की ओर बढ़ता नजर आया। छोटे और मझौले शेयर भी टूटे।
For more Information Plz log on to www.rpshares.com

No comments:
Post a Comment