राजनीतिक असमंजस और कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार 0.6 फीसदी गिरे। सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 18793 और निफ्टी 36 अंक गिरकर 5659 पर बंद हुए।
दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप शेयरों में ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 2 फीसदी टूटे। बीएसई स्मॉलकैप में भी 1.25 फीसदी की कमजोरी आई।
रियल्टी शेयर 3 फीसदी लुढ़के। पावर, कैपिटल गुड्स, ऑटो शेयरों में करीब 2.25 फीसदी की गिरावट आई। पीएसयू, ऑयल एंड गैस, मेटल, हेल्थकेयर, एफएमसीजी शेयर 1.2-0.6 फीसदी टूटे। बैंक शेयर 0.3 फीसदी कमजोर हुए।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 0.8 फीसदी, तकनीकी शेयर 0.6 फीसदी और आईटी शेयर 0.25 फीसदी मजबूत हुए।
बाजार की चाल
शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव नजर आया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 300 अंक की उथल-पुथल रही। वहीं, निफ्टी 2013 के निचले स्तर पर पहुंचा।
मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से बाजारों ने तेजी के साथ शुरुआत की। निफ्टी 5700 के ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी बढ़ी और सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा।
हालांकि, बाजार मजबूती टिका नहीं पाए और कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार लाल निशान में फिसले। लेकिन, जैसे बाजार में कमजोरी आई, वैसे ही बाजार में जोश वापस लौटा और सेंसेक्स 19000 के ऊपर पहुंचा।
बाजारों ने रफ्तार पकड़ी और 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। सेंसेक्स में करीब 300 अंक का उछाल आया। निफ्टी 5750 के अहम स्तर को पार कर गया। मिडकैप शेयरों में 0.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दिखी।
हालांकि, दोपहर के बाद बाजारों ने मजबूती गंवाते दिखे। साथ ही, यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत ने घरेलू बाजारों पर दबाव बनाया। यूरोपीय बाजारों में गिरावट बढ़ने से घरेलू बाजार भी लाल निशान में फिसले।
कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार में गिरावट गहराई। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा। निफ्टी 5650 के नीचे लुढ़का, जो इस साल का सबसे निचला स्तर है।
अंतर्राष्ट्रीय संकेत
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा। निक्केई करीब 1.5 फीसदी चढ़ा। स्ट्रेट्स टाइम्स, शंघाई कंपोजिट, ताइवान इंडेक्स 0.6-0.2 फीसदी मजबूत हुए। वहीं, कॉस्पी और हैंग सैंग 0.4-0.2 फीसदी गिरे।
यूरोजोन के खराब आर्थिक आंकड़ों की वजह से यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट नजर आई है। सीएसी और डीएएक्स 1 फीसदी टूटे हैं। एफटीएसई में 0.75 फीसदी की कमजोरी है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती बाकी रह गई है। रुपया 54.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को रुपया 54.36 के स्तर पर बंद हुआ था।
For more Information Plz log on to www.rpshares.com

No comments:
Post a Comment