Tuesday, March 26, 2013

महिंद्रा सत्यम-टेक महिंद्रा का विलय टला:

महिंद्रा सत्यम का टेक महिंद्रा के साथ विलय 6 महीने के लिए टल गया है। हालांकि टेक महिंद्रा के सीएफओ संजॉय आनंद का कहना है कि महिंद्रा सत्यम-टेक महिंद्रा विलय टला नहीं हैं बल्कि इसकी समयसीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है, इस अवधि के दौरान कभी भी विलय हो सकता है।

संजॉय आनंद के मुताबिक आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की मंजूरी में देरी के कारण महिंद्रा सत्यम के साथ विलय की समयसीमा बढ़ी है। इस विलय पर आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में 1 अप्रैल को सुनवाई होनी है। अगर आंध्र प्रदेश की हाई कोर्ट जल्दी ही इस पर मंजूरी दे देती है तो विलय जल्दी ही हो सकता है और इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

आंध्र प्रदेश की हाई कोर्ट ने महिंद्रा सत्यम के खातों की जांच एक स्वायत्त संस्था को सौंपी थी जिसकी रिपोर्ट पेश हो चुकी है। जल्द ही इस रिपोर्ट के आधार पर महिंद्रा सत्यम को विलय की मंजूरी मिल सकती है।

संजॉय आनंद के मुताबिक टेक महिंद्रा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और विदेश में भी कारोबार फैल रहा है। महिंद्रा सत्यम का साथ मिलने के बाद कंपनी की उन देशों में पहुंच बढ़ेगी जहां अभी कंपनी की ज्यादा पकड़ नहीं है। दोनों कंपनियों के कुल मिलाकर 80,000 कर्मचारी हैं।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com



No comments:

Post a Comment