Monday, April 8, 2013

4.5 साल के निचले स्तर पर पहुंचा येन :

जापान की मुद्रा येन में तेज गिरावट आई है और ये 4.5 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। 1 डॉलर की कीमत 98.90 येन तक पहुंच गई है, जो मई 2009 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

फॉरेक्स ट्रेडरों के मुताबिक इस हफ्ते में ही डॉलर की कीमत 100 येन तक पहुंच सकती है और आने वाले दिनों में ये 102-103 येन तक जा सकती है। इसके पहले अप्रैल 2009 में डॉलर की कीमत 100 येन तक पहुंची थी।

बैंक ऑफ जापान के स्टिमुलस पैकेज पर काम शुरू करने से ये बदलाव देखे गए हैं। बैंक ऑफ जापान ने कहा है कि वो 1 ट्रिलियन येन यानी 10 अरब डॉलर से ज्यादा के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा, जिनकी अवधि 5-10 साल की होगी।

इसके अलावा 20 अरब येन यानी करीब 2 अरब डॉलर के वैसे बॉन्ड भी खरीदे जाएंगे, जो 10 साल से ज्यादा की अवधि के होंगे। हालांकि, जापान के शेयर बाजार और बॉन्ड कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

For more Information Plz log on to www.rpshares.com


No comments:

Post a Comment