Tuesday, September 10, 2013

सीरिया पर अमेरिकी हमले के आसार घटे,





सीरिया पर तुरंत अमेरिकी हमले के आसार घट गए हैं। रूस ने सीरिया से रासायनिक हथियार को अंतर्राष्ट्रीय निगरानी पर लाने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि ये समझौते की दिशा में अच्छा संकेत है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पर सीरिया पर सैन्य कार्रवाई से पहले युनाइटेड नेशन की रिपोर्ट का इंतजार करने का दबाव आ गया है। वहीं अमेरिकी सीनेट में सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर वोटिंग टल गई है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सीरिया से रासायनिक हथियार लेकर नष्ट करने का भरोसा जताया है। इसके चलते सीरिया संकट टलने के संकेत नजर आ रहे हैं।सीरिया पर सैन्य कार्रवाई केवल अस्थाई रुप से टली है। हाल की घटनाएं ऑयल मार्केटिंगद कंपनियों के लिए केवल अस्थाई रुप से राहत की खबर है।

आने वाले दिनों में कच्चे तेल पर और दबाव देखे जाने की संभावना है और कच्चे तेल में उठापठक जारी रहने की आशंका है। कच्चा तेल 103-118 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रह सकता है। सीरिया और अमेरिका में हाल की घटनाओं के चलते देश के करेंट अकाउंट घाटे पर दबाव कम होगा।


for more Information Plz log on to www.rpshares.com

No comments:

Post a Comment